झारखंड निवासी युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या, बुलाने के बाद गला काट मारा डाला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आरापड़रिया में युवती की मौत का मामला हत्या में बदला , सोमवार की सुबह मिला था सड़ा गला शव वैज्ञानिक तरीके से तफ्तीश में जुटी पुलिस

पड़रिया में युवती की मौत का मामला हत्या में बदला पिता के बयान पर आरा के एक युवक के खिलाफ दर्ज की गयी हत्या की प्राथमिकी 26 जून की सुबह अपने घर से निकली थी युवती, सोमवार की सुबह मिला था सड़ा गला शव वैज्ञानिक तरीके से तफ्तीश में जुटी पुलिस, घटनास्थल से साक्ष्य ले गयी एफएसएल टीम युवती के मोबाइल के जरिए उसके कथित प्रेमी सह कातिल तक पहुंचने में जुटी पुलिस चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में आहार से सोमवार को मिला था शव आरा फोटो : आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में युवती की मौत का मामला हत्या में बदल गया है।
हत्या का आरोप
प्रेस प्रसंग में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हत्या का आरोप आरा के सिंटू यादव नामक एक युवक पर लगाया जा रहा है। युवती के पिता गुलाब मंडल के बयान पर उसके खिलाफ चरपोखरी थाने में हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। उसमें सीटू यादव पर प्रेम जाल में फंसाकर अपनी बेटी को आरा बुलाने और गला काट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इधर, पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से मामले का अनुसंधान कर रही है। इसे लेकर एफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर ले गयी। युवती के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल के जरिए आरोपित सीटू यादव की पहचान और धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। इधर, शव की हालत देखते हुए चिकित्सक की ओर से पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। बता दें कि पड़रिया गांव स्थित आहर से सोमवार की सुबह मिट्टी से ढंका एक युवती का शव बरामद किया गया था। उसका चेहरा एवं शरीर पूरा सड़ा-गला हुआ पाया गया था। बगल से टूटा मोबाइल भी मिला था। युवती के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए युवती की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के हनवाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास रवानी गांव निवासी गुलाबी मंडल की 19 वर्षीया पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गयी थी।इंस्टाग्राम से प्यार
झारखंड निवासी गुलाबी मंडल ने बताया कि करीब दो महीना पूर्व उनकी बेटी का आरा के सीटू यादव नाम के लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने के लिए उनकी बेटी 26 जून की सुबह करीब नौ बजे अपने घर झारखंड से बिना कुछ कहे निकली थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी काफी खोजबीन की गयी थी। लेकिन, वह नहीं मिल पाई थी। इसके बाद स्थानीय थाना में उसकी गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसी बीच सोमवार की शाम गोंडा थाना पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली कि आपकी पुत्री की आरा में हत्या कर दी गई है और उसका शव सदर अस्पताल में है। सूचना मिलने पर वे लोग मंगलवार को आरा सदर अस्पताल पहुंचे। गुलाब मंडल की ओर से इंस्टाग्राम द्वारा संपर्क में आने के बाद सीटू यादव पर बुलाकर अपनी बेटी का गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार युवती का मोबाइल घटनास्थल से टूटा हुआ पाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया था। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य इकट्ठा किया था। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती चार बहन और एक भाई में तीसरे स्थान पर थी.अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦इस हत्या का आरोपी कौन है?−
हत्या का आरोप आरा के सिंटू यादव नामक युवक पर लगाया गया है।
✦युवती का शव कहाँ पाया गया था?+
✦क्या जानकारी मिली है कि युवती की पहचान कौन है?+


