अमन हत्याकांड: 2 लाख का तकादा करना बना मौत की वजह

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने बदनौली में हुए अमन हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या उधारी के पैसों के विवाद में हुई थी। मृतक का शव खेत में मिला था और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अमन हत्याकांड:  2 लाख का तकादा करना बना मौत की वजह
अमन हत्याकांड: 2 लाख का तकादा करना बना मौत की वजह

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने बदनौली के जंगल में हुए अमन हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद कर लिया है। उधार दिए दो लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड में फरार अन्य दो आरोपियों की पुलिस की चार टीमें तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में मंगलवार की सुबह को अमन सागर का शव उसके ही खेत में खून से लथपथ मिला था। जिसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने अमन के दोस्त प्रशांत समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगी थीं। टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल दो आरोपी बदनौली फाटक को जाने वाले रास्ते से कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौक पर पहुंची और कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी प्रशांत और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है。

अन्य जानकारी

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि अमन और प्रशांत की पिछले दो तीन साल से दोस्ती थी। प्रशांत ने अमन से दो लाख रुपये उधार लिए थे। अमन की बहन की शादी 27 नवंबर को होनी है। जिस पर अमन ने प्रशांत से पैसे वापस मांगे थे। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रशांत ने योजना बनाकर अमन को बुलाकर अपने अन्य तीन साथों के साथ उसके खेत पर ले गया, जहां सिर पर वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गए थे।

प्रशांत का पूर्व अपराध

दुष्कर्म के मामले में जेल से छूट कर आया था प्रशांत। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हत्याकांड की जांच करने पर पता चला कि प्रशांत को पुलिस ने वर्ष 2025 में एक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा था और कुछ ही समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। प्रशांत के जेल से वापस आने के बाद जब अमन ने उससे पैसे मांगे तो प्रशांत ने मना कर दिया। पैसे वापस मांगना प्रशांत को इतना बुरा लगा कि वह अपनी दोस्ती भी भूल गया। इसको लेकर प्रशांत ने अमन की हत्या करने की योजना बनाई और मौका पाकर अमन को विश्वास में लेकर बुलाकर हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

पुलिस का अन्वेषण

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 से अधिक कैमरों की जांच की गई थी। सर्विलांस टीम के साथ साथ मुखबिरों की टीम भी लगाई गई थी। आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सामान्य प्रश्न

✦अमन की हत्या किसके द्वारा की गई?−
अमन की हत्या उसके दोस्त प्रशांत और उसके अन्य तीन साथियों द्वारा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमन हत्याकांड: 2 लाख का तकादा करना बना मौत की वजह