अवैध संबंध में पत्नी और भाई ने मिलकर की अधेड़ हत्या

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

फोटो चिनिया एक: प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी रोहित रंजन सिंह व अन्य थानांतर्गत पाल्हे गांव के पत्थरपनिया जंगल में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय

अवैध संबंध में पत्नी और भाई ने मिलकर की अधेड़ हत्या

चिनिया(गढ़वा), प्रतिनिधि। थानांतर्गत पाल्हे गांव के पत्थरपनिया जंगल में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय गोला कोरवा का मामला आखिरकार हत्या का निकला। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चर्चित कांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके बाद दोनों को जेल भेज दिया। मामले की जानकारी सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पाल्हे गांव के जंगल में गोला कोरवा का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया था। उसके आधार पर केस दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृतक की पत्नी सकलपतीया को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। डीएसपी रोहित ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाते हुए बेहद कम समय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में सफलता पाई। घटना के उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक, एएसआई सुखराम उरांव, एएसाई ओम प्रकाश कुमार, अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।