भागलपुर में बिल्डर की हत्या: बहन का थाने पर हंगामा, आरोप थाने के बगल से भाई का हाथ पैर काट
भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक बिल्डर 'बजरंगी' की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव उनके कार्यालय में मिला, जिससे परिजन हंगामा कर रहे हैं। मृतक की बहन ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामला जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

भागलपुर से के के गौरव की रिपोर्ट: भागलपुर। शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में बजरंगी नामक बिल्डर की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। बजरंगी का शव गुरुवार को तिलकामांझी थाने के बगल में स्थित उनके ऑफिस में मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पर हंगामा कर रहे हैं।
परिजनों का विरोध
परिजनों का आरोप है कि सुबह से शव को देखने नहीं दिया जा रहा है। मृतक की बहन ने दोपहर में इसको लेकर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि थाने के बगल में इतनी बड़ी घटना हुई तो क्या पुलिस सो रही थी। अभी शव को देखने नहीं दिया जा रहा है। आखिर क्या छुपाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बतया जा रहा कि उनके भाई का हाथ पैर काटकर अपराधी ले गए हैं। मृतक नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के पास का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था और काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी सूचना तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर बजरंगी का शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रही है। एसएसपी और सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


