हंसिया के एक वार से निकल आई थी गीता की पसली व फेफड़े

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के जसपुरा थाने के बरेहटा गांव में महिला गीता की हत्या हो गई। पति राजबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हमले में गीता की पसली और फेफड़ा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौत हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।

हंसिया के एक वार से निकल आई थी गीता की पसली व फेफड़े
हंसिया के एक वार से निकल आई थी गीता की पसली व फेफड़े

बांदा। जसपुरा थाने के बरेहटा गांव के मजरा फकीरा डेरा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने देवर व जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पति राजबहादुर ने देर रात पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में पूछतांछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है। उधर, पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रामबहादुर के पीठ में हंसिया के एक ही वार से गीता की पसली व फेफड़े बाहर निकल आए थे। फकीरा डेरा गांव में शुक्रवार को दोपहर राजबहादुर का मां के हिस्से की घूर की जमीन को लेकर भाइयों से विवाद हो गया था। पुलिस को दी तहरीर में राजबहादुर ने बताया कि गोबर डालने को लेकर भाई रामबहादुर ने शराब के नशे में सुबह 11.30 बजे बेटी खुशबू के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बेटी ने फोन से उसे बताया। उस समय वह खेत में था। घर आकर उलाहना दिया तो रामबहादुर ने मुझे व 42 वर्षीय पत्नी गीता तथा 19 वर्षीय बेटे अनिल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रोका तो उसने हंसिया व कुल्हाड़ी से तीनों लोगों पर हमला कर दिया। इससे तीनों लोग लहूलुहान हो गए। गीता के पीठ में हंसिया का गहरा घाव हो गया। इससे उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। भाई शिवलोचन ने भी राजबहादुर के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। उसी समय शिवलोचन की पत्नी सखिया, बेटे राजू, रामबहादुर की पत्नी राधा ने भी उनके घर में घुसकर गाली-गलौज किया।

हत्या का कारण

पुलिस ने मृतका के जेठ रामबहादुर, देवर शिवलोचन, देवरानी सखिया, शिवलोचन के पुत्र राजू व रामबहादुर की पत्नी राधा के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, जानकारी मिली है कि पुलिस ने रात में ही सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया था और थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि जसपुरा थाने की पुलिस ने अभी आरोपियों के गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है। उधर, फकीरा डेरा गांव में हत्या के बाद से सन्नाटा पसरा रहा। लोगों के बीच महिला की हत्या को लेकर चर्चाएं होती रहीं。

हंसिया के एक वार से महिला की हुई थी मौत

बांदा। जेठ रामबहादुर के हंसिया के पीठ में एक वार से ही गीता की पसुली टूट गई थी और फेफड़ा कट गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। रामबहादुर ने अपनी भाभी गीता के ऊपर हंसिया से इतना तेज वार कया कि हंसिया पीठ के हिस्से को फाड़ता हुआ अंदर घुस गया। जिससे उसकी पसुली क्षतिग्रस्त हो गई और फेफड़ा कट गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि धारदार हथियार पीठ के पास मार गया, जो अंदर घुस गया। पसुली को तोड़ दिया और फेफड़ा कट गया। एक चोर उसके कमर के पास थी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?−
राजबहादुर का मां के हिस्से की घूर की जमीन को लेकर भाइयों से विवाद हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहंसिया के एक वार से निकल आई थी गीता की पसली व फेफड़े