औरैया में आत्महत्या से पहले प्रेमिका से 113 बार हुई थी बात, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

मुडैना रूपशाह गांव में 26 मई को विपिन कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच 113 बार फोन पर बातचीत हुई थी। विपिन गांव में भागवत कार्यक्रम में ढोलक बजाने गया था, जहां उसकी प्रियंका से नजदीकियां बढ़ीं।

औरैया में आत्महत्या से पहले प्रेमिका से 113 बार हुई थी बात, गिरफ्तार

मुडैना रूपशाह गांव में 26 मई को आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले 25 वर्षीय विपिन कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित 23 वर्षीय प्रियंका को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया था कि आत्महत्या से पहले रात में विपिन और प्रियंका के बीच 113 बार फोन पर बातचीत हुई थी। कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र निवासी विपिन अछल्दा के गड़वाना गांव में भागवत कार्यक्रम में ढोलक बजाने आया था। यहीं उसकी प्रियंका से मुलाकात हुई और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। 26 मई की सुबह विपिन का शव मुडैना रूपशाह के बाहर भूरेबाबा देवस्थान के पास आम के पेड़ पर पीले गमछे के फंदे से लटका मिला था।मृतक

के भाई वीरेश कुमार की तहरीर पर प्रियंका समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक योगेंद्र ने पुलिस टीम के साथ प्रियंका को उसके घर के सामने गली से गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऔरैया में आत्महत्या से पहले प्रेमिका से 113 बार हुई थी बात, गिरफ्तार