दहेज हत्या में ससुर समेत तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा की विवाहिता हिमांशी (26) की मौत के बाद शव नहर में दहेज हत्या में ससुर समेत तीन गिरफ्तार

दहेज हत्या में ससुर समेत तीन गिरफ्तार

इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा की विवाहिता हिमांशी (26) की मौत के बाद शव नहर में फेंकने के मामले में इटौंजा पुलिस ने आरोपी ससुर, ननद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति प्रदीप, सास और ननद को पुलिस जेल भेज चुकी है।इटौंजा के तुर्की गांव के प्रदीप गौड़ से सीतापुर की हिमांशी का विवाह पांच माह पहले मेट्रीमोनियल साइट के जरिए परिजनों की रजामंदी से हुआ था। सीतापुर कोतवाली नगर निवासी पवन कुमार कश्यप ने विवाहिता हिमांशी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति प्रदीप, ससुर श्रीराम, सास, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा 12 जुलाई को दर्ज कराया था।

सीतापुर के अटरिया निवासी प्रदीप और उसके परिजन इटौंजा के तुर्की गांव में ही रहते थे। विवाह के बाद से हिमांशी भी पति के साथ इटौंजा में ही ससुरालीजनों के साथ रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को हिमांशी का शव नगराम में नहर के रेग्युलेटर में 14 जुलाई को फंसा मिला था। आरोपी पति प्रदीप, सास समेत अन्य ससुरालीजन कार से शव ठिकाने लगाने के लिए 12 जुलाई की सुबह इटौंजा से फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। वहीं, प्रदीप के ससुरालीजनों ने पुलिस को बयान दिया था कि हिमांशी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन लोगों ने शव उतारकर कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने ससुर श्रीराम, ननद प्रीति और उसके बेटे शिवा को जेल भेज दिया। वहीं, इससे पहले 17 जुलाई को इटौंजा पुलिस ने घटना में शामिल प्रदीप, उसकी मां सुनीता और बहन राखी को जेल भेजा था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।