हत्या का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
मानगो डिमना बस्ती में इरशाद हुसैन की हत्या के आरोपी शहबाज अंसारी को एडीजे की अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। 17 गवाहों के परीक्षण के बाद भी अभियोजन पक्ष की ओर से आर्म्स जब्त सूची का गवाह मुकर गया। इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ मिला और उसे दोषमुक्त कर दिया गया।

मानगो डिमना बस्ती में इरशाद हुसैन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी शहबाज अंसारी गुरुवार को एडीजे की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद के अनुसार, अदालत में अभियोजन पक्ष के 17 गवाहों का परीक्षण हुआ, लेकिन आर्म्स जब्त सूची का गवाह भी मुकर गया। इससे आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं हुआ और संदेह का लाभ मिला है। बताया जता है कि 29 अप्रैल 2023 को मो. सागिर ने थाने में हत्या का ममला दर्ज कराया था।


