मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं से दिखाया सच्चाई का आइना
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
नालंदा महिला कॉलेज में उर्दू विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य प्रो. जीतेंद्र रजक ने कहा कि उनकी रचनाएं समाज को सच्चाई का आइना दिखाती हैं। संगोष्ठी में कई विद्वानों ने प्रेमचंद की कालजयी रचनाओं पर अपने विचार साझा किए।

मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं से दिखाया सच्चाई का आइना बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज में शुक्रवार को उर्दू विभाग द्वारा महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाीय गयी। इसमें आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. जीतेंद्र रजक ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं कालजयी हैं। उनकी रचनाओं ने समाज को आइना दिखाया। समारोह में उर्दू की विभागाध्यक्ष डॉ. आसिया प्रवीण, नागमणि कुमार, अतिया प्रवीण, साबरीन प्रवीण, रिशु कुमारी, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. रामधनी पाल, डॉ. परवेज अंजुम, डॉ. इकरामुद्दीन, डॉ. तन्वी नंदन, डॉ. शबनम अंसारी, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. पूनम यादव, डॉ. निशात अमीक, डॉ. सिंधु, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. बबली कुमारी, राणा प्रताप सिंह व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए।
(बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


