जुलाई के दूसरे सप्ताह में आ सकती ही स्वच्छ सर्वेक्षण टीम

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

नगर निगम के अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर की स्थिति खराब है। पार्षद सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। भीम नगर में प्रदर्शन हुआ, जिसमें जनता ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध व्यक्त किया। स्वच्छता टीम जुलाई में आने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है।

जुलाई के दूसरे सप्ताह में आ सकती ही स्वच्छ सर्वेक्षण टीम

स्वचछ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम के अधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर के हालात बहुत बेहतर नहीं हैं। नालों की सफाई को लेकर नगर निगम में कोहराम मचा हुआ है। पार्षद सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। गुरुवार को एक ओर जहां लंगड़े की चौकी क्षेत्र के पार्षद ने नाले के भीतर जाकर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया तो वहीं भीम नगर इलाके में जनप्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भीम नगर की जनता के मुंडन कराकर और जनप्रतिनिधियों की सांकेतिक तेरहवीं कर विरोध किया था। इन हालात में अगले महीने स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के आने की संभावना बन रही है।

नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में टीम आ सकती है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पसीने आने लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।