नगर आयुक्त ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने रविवार को गूगल मीट के माध्यम से सभाएं आयोजित कीं, जहां मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी निर्वाचक अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर 60 से कम फॉर्म नहीं होने चाहिए और नये मतदाताओं के जुड़ने, नाम विलोपन और संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

नगर आयुक्त ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा

नगर आयुक्त सह अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशीष गंगवार ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) के साथ गूगल मीट से समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त प्रपत्र (फॉर्म) 06, 07 एवं 08 की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी बूथ पर 60 से कम फॉर्म नहीं होने चाहिए। सभी बूथों पर न्यूनतम 60 फॉर्म का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाए। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ तत्काल बैठक करें एवं कार्यों की प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें।

साथ में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने (फॉर्म 6), नाम विलोपन (फॉर्म 7) और संशोधन/स्थानांतरण (फॉर्म 8) के कार्यों में तेजी लाते हुए सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें।

Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनगर आयुक्त ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा