जमन जरु मुंडा सम्मेलन की रूपरेखा तैयार
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के डिबडीह में प्रभु सहाय सांगा की अध्यक्षता में मुंडा सभा की बैठक हुई। इसमें डिबडीह दाउद नगर में जमन जरु मुंडा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने पर चर्चा की जाएगी।

रांची, वरीय संवाददाता। डिबडीह में प्रभु सहाय सांगा की अध्यक्षता में मुंडा सभा की बैठक सोमवार को हुई। इसमें जमन जरु मुंडा सम्मेलन (डिबडीह दाउद नगर) का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्यनारायण मुंडा, सोमा सिंह मुंडा, इयोन बागे और मुख्य वक्ता ज्योत्सना केरकेट्टा रहेंगी। बैठक में मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर चर्चा होगी। मौके पर बिलकन डांग, सुभाष कोनगाड़ी, रोयल डांग, सोसन समद, दिव्या ज्योति कनडीर, पौलुस, तुरन लुगून, आंद्रियास लोमगा, सोमरा होरो, जोसेफ लुगून, जगरनाथ मुंडू व विमोला तोपनो उपस्थित थे।

