मुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाया

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। मुंबई की महिला ने आरोप लगाया कि गेमिंग प्लेटफार्म पर बातचीत के दौरान एक महिला ने बिना तलाक दिए फिरोज नाम के युवक से शादी कराने का झांसा दिया और उसे होटल में बंधक बना लिया। किसी तरह वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाया

मैनपुरी। मुंबई की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गेमिंग प्लेटफार्म पर बातचीत के दौरान एक महिला ने साथियों की मदद से बिना तलाक दिए फिरोज नाम के युवक से शादी कराने का झांसा दिया और मैनपुरी बुलाकर होटल में बंधक बना लिया। किसी तरह उनसे बचकर वह पुलिस के पास पहुंच पायी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नंदनी धर्मेश यादव पत्नी धर्मेश यादव निवासी गोरेगांव वेस्ट नियर बांगुरनगर, लक्ष्मीनगर मुंबई ने आरोप लगाया कि गेमिंग प्लेटफार्म पर याशिका नाम की लड़की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। याशिका अपने आपको को दिल्ली की निवासी बताती थी। बात करते समय याशिका ने मैनपुरी के भोगांव निवासी रोहित से मोबाइल पर उसकी बात कराई। याशिका और रोहित ने उसकी बात फिरोज पुत्र कुरार खान निवासी मीठी खाड़ी लिम्वayat सूरत गुजरात से कराई। इन लोगों ने लगातार बात कर उसे झांसे में लिया और मैनपुरी बुलाने लगे। इन्होंने ये भी कहा कि पति से तलाक कराए बिना वे लोग उसकी शादी फिरोज से करा देंगे। इनकी बातों में आकर वह मैनपुरी आ गई और उसे एक होटल में रखा गया। उसे इनकी बातों पर कुछ शक हुआ तो वह वापस लौटने की बात कहने लगी.

वापस लौटने की बात कहने पर मारने की धमकी दी

वापस लौटने की बात सुनकर आरोपियों ने होटल में बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। मुश्किल से वह वहां से निकलकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने घटना की तहरीर पर उपरोक्त आरोपी रोहित, फिरोज के खिलाफ घटना का अभियोग दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जांच में दोषी मिलने पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

महिला ने किसके खिलाफ तहरीर दी?
महिला ने दो युवकों रोहित और फिरोज के खिलाफ तहरीर दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाया