लव जिहाद की जांच करने मैनपुरी पहुंची महिला आयोग की सदस्य

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। ये आशंका महिला ने जताई है। मामले की शिकायत पर शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य

लव जिहाद की जांच करने मैनपुरी पहुंची महिला आयोग की सदस्य

होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप की जांच -मुंबई की महिला के मामले में पहुंची आयोग की सदस्य -वन स्टॉप सेंटर पर पीड़िता से से की बात, होटल में जांच -पुलिस ने केस पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी किया गिरफ्तार मैनपुरी। मुंबई की महिला को मैनपुरी के होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप की शिकायत पर शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित महिला से वन स्टॉप सेंटर जाकर पूछताछ की। आयोग की सदस्य ने संबंधित होटल में जांच की और रजिस्टर चेक किए। उधर, कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। महिला आयोग की सदस्य ने शेष अरोपियों की 12 घंटे में गिरफ्तारी करने की बात पुलिस से की।

आरोपों का विवरण

मुंबई निवासी एक महिला ने तीन दिन पहले मैनपुरी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से उसकी बातचीत यशिका नाम की लड़की से हुई। यशिका ने अपना पता दिल्ली का बताया। कुछ दिनों बाद यशिका ने रोहित निवासी भोगांव मैनपुरी से बातचीत करा दी। महिला का कहना है कि उसे जॉब दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली से उसे मैनपुरी एक होटल में बंधक बनाया गया और खाना खिलाया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। सुबह वह सोकर उठी तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने इस तहरीर पर रोहित और फिरोज निवासी गुजरात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

गिरफ्तारी और जाँच

शनिवार को आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। हालांकि जो एफआईआर महिला द्वारा कराई गई उसमें ये जिक्र किया गया रोहित, यशिका ने बिना तलाक कराए फिरोज से शादी कराने की बात कही थी। इसलिए मुंबई से वह दिल्ली आयी थी। 12 घंटे में आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मैनपुरी पहुंची और इस मामले को लव जिहाद से जोड़ा और कहा कि भाजपा नेत्री सीमा चौहान की शिकायत पर वह जांच करने आयी हैं। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर जाकर पीड़िता से बात की है। पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले का असली मुल्जिम रोहित है उसे भी 12 घंटे में गिरफ्तार किया जाए।

सामान्य प्रश्न

क्या महिला ने होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया है?
हाँ, महिला ने मैनपुरी के होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।