ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचेतावनी : मुंबईवासियों के लिए अगले चार दिन रहेंगे भारी, आफत लाएगी बारिश-VIDEO

चेतावनी : मुंबईवासियों के लिए अगले चार दिन रहेंगे भारी, आफत लाएगी बारिश-VIDEO

मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश मुंबईवासियों के लिए एक मुसीबत बन गई है। शनिवार को हुई तेज बारिश शहरवासियों के लिए आफत लेकर आई है। लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है...

चेतावनी : मुंबईवासियों के लिए अगले चार दिन रहेंगे भारी, आफत लाएगी बारिश-VIDEO
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jul 2018 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश मुंबईवासियों के लिए एक मुसीबत बन गई है। शनिवार को हुई तेज बारिश शहरवासियों के लिए आफत लेकर आई है। लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि मुंबईवासियों के लिए ये आफत अभी कम नहीं होने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक बारिश मुंबई में कहर बरसाने वाली है। 

विभाग के अधिकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल और बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते दबाव के कारण मौजूदा मॉनसून और ज्यादा स्क्रीय हो गया है इसी वजह से मुंबई और उसके पास उत्तर कोंकण में बुधवार तक लगातार भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिन मुबंई के लिए बहुत भारी होने वाले हैं इसके अलावा गुजरात और केरला में भी तेज बारिश होगी।

मुंबई में बारिश का कहर: करंट लगने से एक की मौत, नदी में मिले दो शव

वहीं शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से  मुंबई के कल्याण में एक महिला की मौत हो गई, खडावली नदी में भी दो लोगों के शव मिले हैं। साथ ही कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोकल ट्रेन को रोक दिया गया। दक्षिण मुबंई और सबअर्बन कल्याण और ठाणे में भारी बारिश हुई है, इसे देखते हुए बीएमसी कर्मचारी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं। 

मुंबई के घाटकोपर में भी शॉर्ट सर्किट की वजह से करंट फैलने से 40 वर्षीय ऊषा सावंत की मौत हो गई और एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। वहीं कल्याण में एक बिजली के खंबा गिरने की वजह से 17 वर्षीय मुस्कान राजौरी भी घायल हो गई। मुस्कान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक मुंबई और इसके आसपाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेगी हमारी सरकार- पीएम मोदी

महाराष्ट्र सिंचाई विभाग ने बताया कि उल्हास नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।  भारी बारिश की वजह से कल्याण-मुर्बाद ब्रिज पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। पटरियों पर पानी भरने की वजह से बदलापुर और कल्याण के बीच लोकल ट्रेन सर्विस प्रभावित हुई है। हालांकि, कुछ देर बाद लोकल ट्रेन सर्विस को दोबारा शुरु कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें