ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहनुमान चालीसा विवाद: MP नवनीत राणा मुंबई की भायखला जेल में बंद, पति को तलोजा जेल भेजा गया

हनुमान चालीसा विवाद: MP नवनीत राणा मुंबई की भायखला जेल में बंद, पति को तलोजा जेल भेजा गया

मुंबई पुलिस ने राणा दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और बाद में उसमें राजद्रोह का आरोप भी जोड़ दिया। रविवार को मुंबई की एक अदालत ने राणा दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

हनुमान चालीसा विवाद: MP नवनीत राणा मुंबई की भायखला जेल में बंद, पति को तलोजा जेल भेजा गया
भाषा,मुंबईMon, 25 Apr 2022 12:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई पुलिस ने सांसद नवनीत राणा को मुंबई की भायखला महिला जेल में स्थानांतरित किया है, वहीं उनके पति व विधायक रवि राणा को नवी मुंबई के तलोजा जेल ले जाया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राणा दंपत्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने राणा के आवास के आगे विरोध प्रदर्शन किया था।

मुंबई पुलिस ने राणा दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और बाद में उसमें राजद्रोह का आरोप भी जोड़ दिया। रविवार को मुंबई की एक अदालत ने राणा दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद रविवार देर रात अमरावती से सांसद नवनीत राणा को भायखला महिला कारावास ले जाया गया था।

ऑर्थर रोड जेल में नहीं थी जगह 
एक अधिकारी ने बताया कि उनके पति व अमरावती के बडनेरा से विधायक रवि राणा को पहले यहां के ऑर्थर रोड जेल ले जाया गया था, लेकिन वहां जगह नहीं होने के कारण उन्हें नवी मुंबई की तलोजा जेल ले जाया गया।

राणा दंपति पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज
राणा दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153 ए (अलग-अलग समुदायों के बीच धर्म, भाषा आदि के नाम पर विद्वेष उत्पन्न करना),धारा 34(सामान्य इरादे) और मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा-135 (पुलिस द्वारा लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने) का मामला दर्ज किया गया। बाद में इसमें 124-ए (राजद्रोह) की धारा भी जोड़ी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें