अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, एएसआई ने आत्महत्या की
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पांडुरंग पाटिल ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दो वीडियो बनाकर पूर्व पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनके शव को एक होटल में लटका हुआ पाया गया। नवी मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक 56 वर्षीय पांडुरंग निंबाजी पाटिल ने एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पाटिल ने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। इनमें से एक वीडियो में उन्होंने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे से न्याय की गुहार लगाते हुए एक पूर्व पुलिस उपायुक्त, एक सहायक पुलिस आयुक्त और एक मुख्य लिपिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। दूसरे वीडियो में उन्होंने बेटियों और रिश्तेदारों से माफी मांगी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पाटिल की तलाश शुरू की, इसके बाद एक होटल में उनका शव फंदे से लटका मिला।
ये भी पढ़ें:महिला की ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ा यूपी का एक और थानेदार, सुसाइड के 7 दिन बाद बेटे ने दर्ज कराई FIR
नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपक साकोरे ने बताया, घटना की जांच की जा रही है।


