शिवाजी पार्क से जेल भरो आंदोलन : अभिजीत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई के शिवाजी पार्क से गांधी जयंती पर 'जेल भरो आंदोलन' शुरू होगा, ऐसा कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भाग लेने की अपील की और चुनाव आयोग के कामकाज पर चिंता जताई, इसे देश के हित में नहीं समझा। बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई।

मुंबई, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार कहा, गांधी जयंती पर मुंबई के शिवाजी पार्क से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इसमें शामिल होने की अपील की। मुंबई पहुंचने के बाद दिपके ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज देश के हित में नहीं है। आयोग की तानाशाही चिंता का विषय है। ऐसे में देश में बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।


