मुंबई के वकीलों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों को हिरासत में लिए जाने की घटना के विरोध में मुंबई के वकील दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर जुटे। उन्होंने अपने दिल्ली के साथी वकीलों के साथ एकजुटता जताई और पुलिस की कथित बर्बरता तथा प्रदर्शनकारियों की गैर-कानूनी हिरासत की निंदा की। वकीलों ने कहा कि वे लोकतंत्र और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकत्र हुए थे।

मुंबई, एजेंसी। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों को हिरासत में लेने की घटना की मुंबई के वकीलों ने निंदा की। ये वकील दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक (शहीद चौक) पर दिल्ली के अपने साथी वकीलों के समर्थन में जुटे थे। वकीलों का कहना था कि वे लोकतंत्र और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए और राष्ट्रीय राजधानी में वकीलों व अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की कथित बर्बरता और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने की निंदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

