'बारिश से बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण पर नहीं पड़ा असर'

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई, एनएचएसआरसीएल ने बताया कि बारिश का मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है। केवल अस्थायी मार्ग जो निर्माण सामग्री और मशीनों के लिए बनाया गया था, वह प्रभावित हुआ है। अस्थायी पुल के बह जाने की खबरें गलत हैं, यह स्पष्ट किया गया।

'बारिश से बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण पर नहीं पड़ा असर'

मुंबई, एजेंसी। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को दावा किया कि बारिश से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने कहा कि बारिश के कारण केवल निर्माण सामग्री और मशीनों की आवाजाही के लिए बनाया गया अस्थायी मार्ग प्रभावित हुआ है। कंपनी ने कहा कि निर्माणाधीन अस्थायी पुल के बह जाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उल्हास नदी में आई बाढ़ के कारण परियोजना का अस्थायी पुल बह गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।