ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजल्द भारत को सौंपा जा सकता है मुंबई हमले का अरोपी राणा, 2009 में हुआ था अरेस्ट

जल्द भारत को सौंपा जा सकता है मुंबई हमले का अरोपी राणा, 2009 में हुआ था अरेस्ट

मुंबई में 2008 (Mumbai Terror Attack) में हुए आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की 'प्रबल संभावना' है। एक सूत्र ने इसकी...

जल्द भारत को सौंपा जा सकता है मुंबई हमले का अरोपी राणा, 2009 में हुआ था अरेस्ट
वाशिंगटन, एजेंसीMon, 14 Jan 2019 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में 2008 (Mumbai Terror Attack) में हुए आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की 'प्रबल संभावना' है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

भाषा के अनुसार, भारतीय सरकार ट्रम्प प्रशासन के 'पूरे सहयोग के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। राणा की जेल की सजा दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली है।

ये भी पढ़ें: 26/11 जैसा हमला दोबारा हुआ तो भारत-पाक के बीच हो सकता है युद्ध : अमेरिकी विशेषज्ञ  

मुम्बई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए- तैयबा के 10 आतंकवादियों द्वारा किए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। राणा को 2013 में 14 साल की सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई हमले में शामिल अपराधियों की पहचान बताने वाले को अमेरिका देगा 35 करोड़
     
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उसे दिसंबर 2021 में रिहा किया जाएगा। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा से कहा, ''यहां सजा पूरी होने पर राणा को भारत भेजे जाने की 'प्रबल संभावना है। सूत्र ने कहा कि इस दौरान जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया को पूरा करना एक 'चुनौती है।

भारत का विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय और अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है। उसने कहा कि जब प्रत्यर्पण की बात आती है तो वे अपनी प्रक्रिया को ना धीमा करना चाहते हैं और ना ही तेज करना चाहते हैं। भारतीय दूतावास और राणा के वकील ने हालांकि इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें