झांसी-कानपुर हाईवे पर कई ट्रक टकराए, 6 घायल

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह कई ट्रकों की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बहाल किया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू हो गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

झांसी-कानपुर हाईवे पर कई ट्रक टकराए, 6 घायल

उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। संकटमोचन मंदिर के पास एक के बाद एक कई ट्रक आपस में टकरा गए। तेज आवाज और टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात भी बाधित रहा जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने दुरुस्त कराया।गुरुवार सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस सेवा और उरई कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गए। उरई कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।