योगासन : अभिनीशा और आनंदिता की जोड़ी ने जीता गोल्ड

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में आयोजित 13वीं राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभिनीशा आनंद ने ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया और अभिनीशा-आनंदिता की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता। मुजफ्फरपुर योग संघ ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई।

योगासन : अभिनीशा और आनंदिता की जोड़ी ने जीता गोल्ड

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुंगेर में आयोजित 13वीं राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2026 में मुजफ्फरपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अभिनीशा आनंद ने ट्रेडिशनल योगासन के 10-12 आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। अभिनीशा आनंद और आनंदिता कश्यप की जोड़ी ने रिदमिक पेयर के 8-18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेर जिला योग संघ ने बिहार राज्य योग संघ एवं योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की संबद्धता के तहत किया था। प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक आयोजित थी।बेटियों की उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर योग संघ में खुशीदोनों की इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर योग संघ में खुशी है।

संघ की सचिव एवं प्रशिक्षक श्रेया श्रुति ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण का परिणाम है। संघ के अध्यक्ष डॉ. एचएन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, अखिलेश कुमार, अभिषेक आनंद, कोषाध्यक्ष अर्चना सोनी, कार्यकारी सचिव श्रावणी श्रुति समेत अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयोगासन : अभिनीशा और आनंदिता की जोड़ी ने जीता गोल्ड