झारखंड से इकलौते मुखिया मुकेश यादव को मिलेगा ‘पंचायत रत्न-2026’ सम्मान
बिरनी। कपिलो मुखिया मुकेश यादव को 'पंचायत रत्न-2026’ सम्मान के लिए चयनित किया गया है। झारखंड से केवल उनका नाम शामिल है। यह सम्मान ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों के लिए दिया जाएगा। समारोह 2 अक्टूबर को आजमगढ़ में होगा। यादव ने इसे ग्राम पंचायत की मेहनत बताया।

बिरनी। प्रखंड के कपिलो मुखिया मुकेश यादव को 'पंचायत रत्न-2026’ सम्मान के लिए चयनित किया गया। पंचायतीराज संगठन द्वारा जारी सूची में झारखंड से एक मात्र मुखिया मुकेश यादव का नाम इस सम्मान के लिए शामिल किया गया है। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 51 पंचायत प्रतिनिधियों को इस सम्मान के लिए नामित गया है। मुकेश यादव को यह सम्मान ग्राम पंचायत स्तर पर जनहित, ग्रामीण विकास, जनसुविधाओं तथा पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंचायत रत्न-2026 सम्मान समारोह 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बीनापारा में आयोजित किया जाएगा。
मुखिया मुकेश यादव की सक्रियता
कपिलो पंचायत में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना, ग्रामीण समस्याओं के समाधान, बिजली व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने जैसे कार्यों को लेकर मुखिया मुकेश यादव लगातार सक्रिय रहे हैं।
सम्मान का महत्व
मुकेश यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत कपिलो के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और पूरी टीम की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और जिम्मेदारी देता है। उन्होंने कहा कि कपिलो पंचायत को विकास और जनभागीदारी का बेहतर उदाहरण बनाने के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

