18 बनी हाशिम का ताबूत व अलम के जुलूस में ताबूतों की मंजरकशी से गूंजा बारगाह

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में मुहर्रम के मौके पर 18 बनी हाशिम का जुलूस ताबूत व अलम के साथ निकाला गया। इस शोक कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन गुंचा ए मज़लूमिया उरई द्वारा किया गया। सैकड़ों अजादारों ने शिरकत की और मातम मनाया। माहौल गमगीन था और ताबूतों की मंजरकशी की गई।

18 बनी हाशिम का ताबूत व अलम के जुलूस में ताबूतों की मंजरकशी से गूंजा बारगाह

उरई। मुहर्रम के मौके पर शोक और अकीदत का प्रतीक 18 बनी हाशिम का जुलूस ताबूत व अलम मंगलवार रात उरई के मोहल्ला मोहनपुरा में बारगाह ए बाबुल मुराद से अकीदत के साथ निकाला गया। बाद में नमाज ए मगरिब मजलिस के बाद जुलूस बरामद हुआ। इसमें सैकड़ों अजादार शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन गुंचा ए मज़लूमिया उरई के तत्वावधान में किया गया। मजलिस की निज़ामत मौलाना शारिब अब्बास साहब किब्ला अम्बेडकर नगर ने की। मजलिस को खिताब मौलाना अकबर अली साहब नजफी और मौलाना साजिद अली आब्दी किब्ला उरई ने फरमाया। जाकिर ए अहलेबैत अली अख्तर आब्दी ने कर्बला के वाकयात बयान कर अजादारों को रुलाया।

मजलिस के बाद मस्जिद से जुलूस बरामद होकर बारगाह ए बाबुल मुराद पहुंचा। यहां ताबूतों की मंजरकशी की गई। अजादारों ने ताबूतों पर फूल चढ़ाकर मातमदारी की और या हुसैन, या अब्बास के नारे गूंजे। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इस दौरान असद नकवी, अयान सल्मान हुसेन टेकरी, मुख्तार अली ईरानी, जैगम अब्बास, हसन अब्बास ने पुरसोज नोहाख्वानी पेश कर कर्बला के शहीदों को याद किया। जुलूस में अंजुमन गुंचा ए हुसैनिया, मोहम्मदपुर और अंजुमन रिज़विया, चांदपुर, कानपुर देहात की टीमें भी शामिल हुईं। अजादारों के लिए लंगर और सबील का भी इंतजाम रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।