चार अगस्त को मनाया जाएगा याद-ए-हुसैन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालनैनीताल में मुहर्रम कमेटी ने माह-ए-सफर का चांद नजर आने के बाद याद-ए-हुसैन (चेहलुम) की तिथि 4 अगस्त को घोषित की है। इस मौके पर ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गों से निकलेगा और रात को कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

नैनीताल। मुहर्रम कमेटी ने माह-ए-सफर का चांद नजर आने के बाद याद-ए-हुसैन (चेहलुम) की तिथि की घोषणा कर दी है। कमेटी अध्यक्ष नाजिम बख्श ने बताया कि इस वर्ष 4 अगस्त मंगलवार को याद-ए-हुसैन मनाया जाएगा। इस अवसर पर ताजियों का जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर निकलेगा। जुलूस देर रात सूखाताल स्थित कर्बला पहुंचेगा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुहर्रम कमेटी के महासचिव सैयद समीर अली ने सभी अकीदतमंदों से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


