शांति और सद्भाव के साथ मना मुहर्रम

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

रंका अनुमंडल मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। जुलूस में चर्चित भरत तिवारी प्रकरण की तस्वीर को शामिल किया गया। डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही।

शांति और सद्भाव के साथ मना मुहर्रम

रंका, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर पूरा इलाका या अली या हुसैन के नारे के साथ गूंजता रहा। कई इलाकों में रोक के बावजूद डीजे का उपयोग धड़ल्ले से हुआ। वहीं मुहर्रम के जुलूस में बिहार के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण भी दिखा। उसकी तस्वीर के साथ भगत सिंह की तस्वीर भी जुलूस में दिखी। संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। हालांकि उसकी पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। अनुमंडल मुख्यालय में निकले जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये थे।

डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने अनुमंडल मुख्यालय में सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की थी। डीएसपी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ मुहर्रम संपन्न हो गया। सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त था। मौके पर इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, सीओ शिव पूजन तिवारी, थाना प्रभारी रवि केशरी, सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम, सैफुल्लाह अंसारी, राजेश कुमार झा, शंभु सिंह, कुंदन कुमार सिंह, इंदु कुमारी व जैप के जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।