बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में धारा 152 बढ़ाई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। मुफ्ती मुजीब ने अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है।

बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार
बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर में बीते बुधवार को निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक के पास कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 152 बढ़ाई गई है। हालांकि, धारा बढ़ाए जाने की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बीते बुधवार को बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक के पास मुफ्ती मुजीब ने समाज के लोगों को संबोधित किया था। इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। कथित वीडियो में वह मदरसों को बंद किए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहते दिखाई दे रहे थे। साथ ही ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग भी करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुफ्ती मुजीब के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार रात रम्पुरा चौकी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद शनिवार दोपहर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी मुफ्ती मुजीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मुफ्ती मुजीब का भी एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कोई बयान नहीं दिया था। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है。

रात में खेड़ा और गोटिया में लोगों के बयान लिए

मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज कर दी। शुक्रवार रात पुलिस ने त्रिशूल चौक के पास गोटिया में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से कथित भाषण के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद खेड़ा में भी लोगों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान रम्पुरा चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, दिनेशपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुफ्ती मुजीब की गिरफ्तारी का कारण क्या था?
मुफ्ती मुजीब को बारावफात के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार