महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की टीम ने समझी परीक्षा की बारीकियां

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार और सचिव (आईटी) वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने कर्मचारी चयन आयोग (मध्य क्षेत्र) का दौरा किया। टीम ने परीक्षा आयोजन, केंद्र प्रबंधन, निगरानी और परीक्षा-पश्चात प्रक्रियाओं की जानकारी ली। एसएससी ने शुचिता और एग्जामसेफ मोबाइल एप्लीकेशन सहित तकनीकी उपायों पर चर्चा की। एमपीएससी ने डिजिटल परीक्षा प्रणाली में रुचि दिखाई और एसएससी ने सहयोग का आश्वासन दिया।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की टीम ने समझी परीक्षा की बारीकियां

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार और सचिव (आईटी) वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक टीम ने सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग (मध्य क्षेत्र) का भ्रमण किया गया। इस दौरे का उद्देश्य एमपीएससी की ओर से कराई जा रही परीक्षाओं में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए एसएससी द्वारा अपनाई जा रही परीक्षा प्रक्रिया एवं नवाचारों को समझना था। एसएससी (मध्य क्षेत्र) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एमपीएससी के प्रतिनिधियों के साथ परीक्षा के आयोजन से पूर्व की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों के प्रबंधन, परीक्षा के दौरान निगरानी एवं नियंत्रण तथा परीक्षा के बाद प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार

विशेष रूप से एसएससी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शुचिता (एसएससी यूनिफाइड, कंप्रिहेंसिव एंड हॉलिस्टिक इंटेलिजेंट टेस्टिंग एप्लीकेशन) एवं एग्जामसेफ मोबाइल एप्लीकेशन जैसे तकनीकी एवं नवाचारी उपायों के उपयोग तथा इनके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही एवं शुचिता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में जानकारी साझा की गई।

रियल टाइम मॉनिटरिंग और सहयोग

साथ ही, परीक्षा प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग, विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय तथा परीक्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। एमपीएससी के अधिकारियों ने एसएससी की डिजिटल एवं तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली में विशेष रुचि व्यक्त की। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भविष्य में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग को इस विषय में अग्रिम कार्यवाही के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एमपीएससी की टीम ने एसएससी (मध्य क्षेत्र) का दौरा क्यों किया?−
दौरे का उद्देश्य एमपीएससी की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एसएससी की परीक्षा प्रक्रिया और नवाचारों को समझना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की टीम ने समझी परीक्षा की बारीकियां