मप्र : सेना के जवान ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सोनू सिकरवार ने लाइसेंसी पिस्तौल से 33 वर्षीय रानी को हत्या कर दी। घटना रात को हुई और पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण हो सकता है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

मुरैना, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सेना के एक जवान ने पिस्तौल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात अंबा पुलिस थाना क्षेत्र के खजुरी रोड स्थित दंपति के घर पर हुई। आरोपी की पहचान सोनू सिकरवार के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से 33 वर्षीय पत्नी रानी के सिर में दो गोलियां मारीं, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
हालांकि, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


