ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश'डार्विन थ्योरी' को गलत बताने वाले सांसद ने कहा- छात्रों में बढ़ाएं साइंस की जिज्ञासा

'डार्विन थ्योरी' को गलत बताने वाले सांसद ने कहा- छात्रों में बढ़ाएं साइंस की जिज्ञासा

दुनिया के प्रख्यात वैज्ञानिकों में से एक चार्ल्स डार्विन की थ्योरी को गलत बताने वाले सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा है कि बच्चों में विज्ञान की रुचि बढ़ानी चाहिए। बुधवार को मानव के क्रमिक विकास के डार्विन...

'डार्विन थ्योरी' को गलत बताने वाले सांसद ने कहा- छात्रों में बढ़ाएं साइंस की जिज्ञासा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Feb 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के प्रख्यात वैज्ञानिकों में से एक चार्ल्स डार्विन की थ्योरी को गलत बताने वाले सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा है कि बच्चों में विज्ञान की रुचि बढ़ानी चाहिए। बुधवार को मानव के क्रमिक विकास के डार्विन के सिद्धांत को गलत बताने के करीब एक महीने बाद केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने छात्रों से वैज्ञानिक प्रवृति और जिज्ञासा को अपने अंदर लाने की बात कही। 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के मौके पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि प्राकृतिक कानूनों को जानना और उनका पालन करना धर्म है। उन्होंने कहा, 'हमारे स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जो भी पढ़ाया जाए, उसमें छात्रों के बीच वैज्ञानिक प्रवृति और जिज्ञासा को बढ़ावा देना चाहिए।

आपको बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पिछले महीने औरंगाबाद में दावा किया था कि मानव के क्रमिक विकास का चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत वैज्ञानिक रूप से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने इस थ्योरी को स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई जाने वाली किताबों से बदलने की बात भी कही थी।

प्रकृति के काननों का पालन करना धर्म
सिंह ने आज कहा कि यूरोप में विज्ञान और धर्म के बीच लंबा संघर्ष है, लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे (भारत के) धर्म की परिभाषा के अनुसार प्राकृतिक कानूनों को जानना और उनका पालन करना धर्म है।

डार्विन की थ्योरी पर ये कहा था
आपको बता दें कि सत्यपाल सिंह ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑल इंडिया वैदिक सम्मेलन में कहा था, 'विकास का डार्विन का सिद्धांत गलत है। वैज्ञानिक इसे 30-35 साल पहले ही खारिज कर चुके हैं। यह कहना गलत है कि मानव का विकास बंदरों से हुआ था और विज्ञान तथा इतिहास की स्कूली पुस्तकों से यह संदर्भ हटाया जाना चाहिए।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें