रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने जीएम से की मुलाकात
हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
दाउदनगर, संवाद सूत्र। काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री हितों से जुड़े...

काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। सांसद ने स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के विकास, यात्री शेड, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और स्टेशन परिसर के उन्नयन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


