सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधायक रामअचल राजभर 2500 रुपये जुर्माने की सजा में बरी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

साल 2016 में धरना प्रदर्शन करने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर को 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिन्दल ने दोनों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि निचली अदालत का निर्णय साक्ष्यों पर आधारित नहीं था।

सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधायक रामअचल राजभर 2500 रुपये जुर्माने की सजा में बरी

वर्ष 2016 में धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करने में पच्चीस सौ रुपये के जुर्माने की सजा के निर्णय को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधायक रामअचल राजभर को बरी कर दिया। यह आदेश विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिन्दल ने दिया। दोनों सपा नेताओं ने (पूर्व में बसपा नेता) ने सजा के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में अपील की थी। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम ने 18 अक्तूबर 2022 को नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर, मेवा लाल, नौशाद अली एवं अतर सिंह राव को धारा 143 एवं 141 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दोषी करार दिया था।

प्रत्येक को 25-25 सौ रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर ने सत्र अदालत के समक्ष अपील दायर कर निचली अदालत के निर्णय को चुनौती दी थी। विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने दोनों अपीलों को न केवल मंजूर कर लिया। निचली अदालत द्वारा दी गई सजा के आदेश को रद करते हुए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने विस्तृत निर्णय में कहा है कि विचारण न्यायालय द्वारा पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों एवं तथ्यों पर गौर किए बिना अपना निष्कर्ष दे दिया। निष्कर्ष न्यायोचित एवं विधि सम्मत नहीं है।अदालत ने यह भी कहा है कि साक्ष्यों के अभाव एवं अभियोजन कथानक संदेह से परे साबित न होने की कारण अपील स्वीकृत किए जाने योग्य है। अपीलार्थियों पर आरोप है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह द्वारा दिए गए बयान के विरोध में नसीमुद्दीन सिद्दीकी राम अचल राजभर एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे से लेकर विधानसभा तक नारेबाजी करते हुए मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। आने जाने वाले लोगों को कठिनाई एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधायक रामअचल राजभर 2500 रुपये जुर्माने की सजा में बरी