ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश MP Loksabha Election 2019: मतगणना के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन

MP Loksabha Election 2019: मतगणना के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मध्यप्रदेश के सीहोर में मतगणना केन्द्र पर वोटों की गिनती के दौरान सीहोर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सीहोर के सिविल सर्जन डॉ भरत आर्य ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष...

 MP Loksabha Election 2019: मतगणना के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन
एजेंसी,सीहोरThu, 23 May 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के सीहोर में मतगणना केन्द्र पर वोटों की गिनती के दौरान सीहोर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सीहोर के सिविल सर्जन डॉ भरत आर्य ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर सुबह 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका निधन हो गया। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ठाकुर के निधन शोक व्यक्त किया है।  मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिसके लिए मतगणना हो रही है और शाम तक सभी सीटों के नतीजे आ जाएंगे।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार इसलिए भी है क्योंकि सूबे की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बीच कड़ी टक्कर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें