रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर मेरठ कैंट समेत देशभर की छावनियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति को लागू करने और वित्त आयोगों द्वारा छावनियों को उचित धनराशि देने की मांग की। उन्होंने मेरठ में नई रक्षा उत्पादन इकाइयों की स्थापना पर भी विचार करने का आग्रह किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

मेरठ कैंट समेत देशभर की छावनियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान देश की छावनियों और रक्षा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत सरकार की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति को रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले छावनी क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर जोर दिया। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रक्षा मंत्री से वित्त आयोगों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली कुल धनराशि में देश के छावनियों (कैंट बोर्ड) को भी उचित हिस्सा प्रदान किए जाने के संबंध में चर्चा की, ताकि इन क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिल सके।

इसी तरह मेरठ समेत देश के कैंट बोर्डों के अंतर्गत आने वाले आवासीय क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप भवन निर्माण उपविधियों को लागू किए जाने के संबंध में मांग रखी गई। टीओडी पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने ​मेरठ में नई रक्षा उत्पादन इकाइयों की स्थापना पर चर्चा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी