MP Election Result 2018 HIGHLIGHTS: कड़ी टक्कर में कांग्रेस के हाथ आई बाजी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (MP election result 2018, Madhya pradesh vidhan sabha chunav result) के परिणामों की घोषणा हो गई है। कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस ने बाजी मारी। वह प्रदेश में सबसे...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 (MP election result 2018, Madhya pradesh vidhan sabha chunav result) के परिणामों की घोषणा हो गई है। कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस ने बाजी मारी। वह प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई। कांग्रेस ने 114 तो भाजपा ने 109 सीट पर कब्जा किया। इस तरह कांग्रेस बहुमत से सिर्फ दो सीट दूर है। इस बीच बसपा और सपा ने कांग्रेस के समर्थन की घोषणा कर दी है। इस विधानसभा चुनाव की 230 सीटों पर कुल 2899 उम्मीदवार थे।
MP Elections LIVE UPDATE यहां देखें
पढ़ें MP election result 2018 live update:
-मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP election result 2018) के नतीजों में बहुमत से कम कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी में है। पार्टी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर समय मांगा है। इसके जवाब में राजभवन ने जवाब दिया है कि पूरे नतीजे आने के बाद ही मिलने का समय दिया जाएगा।
-प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट से 18,949 मतों के अंतर से विजयी घोषित किये गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखराम साल्वे को पराजित किया। शाह ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट जीते।
-अभी रुझान में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस 115 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं, बीजेपी को 105 सीटों पर बढ़त है।
- MP Chunav Result 2018: रुझानों में बीजेपी 112 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 107 सीटों पर आगे चल रही है।
-रुझानों में कांग्रेस 108 और बीजेपी 111 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा चार सीटों पर आगे चल रही है।
-भाषा के अनुसार, रुझानों में भाजपानीत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के नौ मंत्री और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा (भाजपा) ग्वालियर की भितरवार सीट से 502 मतों से पीछे चल रहे हैं।
-मध्य प्रदेश के रुझानों में अभी बीजेपी 110 सीटों पर और कांग्रेस 107 पर आगे चल रही है।
-मध्य प्रदेश के रुझानों में बीेजेपी 113 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, बसपा पांच पर आगे है।
-रुझानों के अनुसार, बीजेपी अभी 112 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा को पांच सीटों पर बढ़त मिल रही है।
-Madhya Pradesh election result 2018: कमलनाथ बोले- यह सिर्फ रुझान हैं, लेकिन हमें भरोसा है कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा
-रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 101 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा बीजेपी 86 सीटों पर आगे चल रही है।
-इस समय मध्यप्रदेेश के रुझानों में बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 86 सीटों पर आगे चल रही है।
-बुधनी में डाक मतपत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरूण यादव से बढ़त बनाए हुए हैं।
-मध्य प्रदेश के रुझानों में अभी तक बीजेपी 46 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 36 पर आगे चल रही है।
: मध्य प्रदेश में अभी बीजेपी और कांग्रेस दोनों 17 पर आगे हैं। वहीं, अन्य एक पर आगे है। यह शुरुआती रुझानों के अनुसार आंकड़े हैं।
- शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर। इस समय कांग्रेस 17 और बीजेपी 12 पर आगे।
- मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के मुकाबले आगे है। बीेजेपी तीन और कांग्रेस दो पर आगे है। बता दें कि यह शुरुआती रुझान हैं।
- MP chunav result 2018: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 51 मतगणना केन्द्रों पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जायेगी। विधानसभा वार 230 ऑब्जर्वर को तैनात किया गया है।
- मध्य प्रदेश में प्रमुख तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच में मुकाबला है। वहीं, पिछली तीन बार से सरकार बीजेपी बना रही है। साल 2013 में बीजेपी ने 165 सीटों पर कब्जा किया था। यह पिछले चुनाव के मुकाबले 22 सीटें अधिक थीं। इसके साथ ही पार्टी का वोट शेयर 44.88% था। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 36.38% वोट शेयर के साथ 58 सीटें आई थीं। बसपा को सिर्फ चार सीटों से संतोष करना पड़ा था।
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya pradesh vidhan sabha chunav result) के लिए मतगणना के पश्चात ईवीएम एवं व्हीव्हीपीएटी को आयोग के निर्देश पुन: सील किया जाएगा। सभी मशीनों को बक्से में रखकर पुन: सील किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं केन्द्रीय प्रेक्षक अपने हस्ताक्षर सहित सील करेंगे एवं सभी उम्मीदवारो और निवार्चन अभिकतार्ओं को भी अपने हस्ताक्षर सहित मुहर लगाने की अनुमति होगी।