ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLIVE: मध्य प्रदेश और मिजोरम में वोटिंग जारी, राजे ने किया मतदान

LIVE: मध्य प्रदेश और मिजोरम में वोटिंग जारी, राजे ने किया मतदान

मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। मिजोरम में सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई जो कि शाम चार बजे तक चलेगी। वहीं, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो...

LIVE: मध्य प्रदेश और मिजोरम में वोटिंग जारी, राजे ने किया मतदान
नई दिल्ली | एजेंसियांWed, 28 Nov 2018 08:56 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। मिजोरम में सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई जो कि शाम चार बजे तक चलेगी। वहीं, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 227 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।  मध्य प्रदेश में भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साख पर कसौटी पर है। कांग्रेस की कोशिश भाजपा को 15 साल बाद सत्ता से बेदखल करने की है। वहीं मिजोरम में तय होगा कि कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाती है या पूर्वोत्तर का आखिरी किला भी गंवा देती है।

MP Election 2018, Mizoram Election 2018 LIVE UPDATES

8:50 AM: मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला।

मध्यप्रदेश रण क्षेत्र 

- 230 सीटों के लिए होगा मतदान 

-  2,899 प्रत्याशी मैदान में मौजूद 

- 250 महिला प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर  

-5 ट्रांसजेंडर भी विधायक की दौड़ में 

- 12 राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लड़ रहे 

- 1094 ने निर्दलीयों ने भी ताल ठोका है 

इनके हाथ में फैसला 

- 5.043 करोड़ मतदाता प्रदेश में 

- 2.6 करोड़ पुरुष मतदाता 

- 2.41 करोड़ महिला मतदाता  

- 1389 ट्रांसजेंडर और पांच एनआरआई 

सबसे अधिक-सबसे कम 

- 24. 80 लाख मतदाता इंदौर जिले में है, जो सबसे अधिक है

- 3.84 लाख मतदाता (सबसे कम) हरदा जिले में स्थित है 

- 34 प्रत्याशी सबसे अधिक भिंड जिले की मेहगांव सीट पर है 

- 4 प्रत्याशी सबसे कम पन्ना जिले के गुन्नौर सीट पर हैं 

आयोग की तैयारी 

-  65,341 मतदान केंद्र पूरे राज्य में बनाए गए 

- 26 सहायक मतदान केंद्रों की भी स्थापना की गई 

- 650 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात 

- दिव्यांगों के लिए ब्रेललिपि में मतदाता पहचान पत्र 

- पहली बार ‘क्यूलैस पोल’ मोबाइल एप लांच किया 

विधानसभा की मौजूदा स्थिति 

- 166 भाजपा 

- 57 कांग्रेस 

- 4 बसपा

- 3 निर्दलीय 

मैदान के महारथी 

भाजपा

- शिवराज सिंह चौहान : मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी बुधनी सीट (होशंगाबाद) से चौथी बार मैदान में। 

- मनोहर लाल उंटवाल : भाजपा प्रत्याशी और देवास से मौजूदा सांसद अगर सीट से किस्मत आजमा रहे। 

कांग्रेस 

- अरिफ अकिल : कांग्रेस के भोपाल उत्तर से प्रत्याशी हैं और 1998 से लगातार इस सीट से जीत रहे हैं। 

- अरुण यादव : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रदेश रह चुके हैं और इस बार बुधनी से मुख्यमंत्री को टक्कर दे रहे। 

इनपर विरासत बचाने की चुनौती 

- मुदित सेजवाल : मौजूदा सरकार में मंत्री गौरी शंकर सेजवाल के बेटे हैं और सांची से प्रत्याशी हैं। 

- आकाश कैलाश विजयवर्गीय : भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और इंदौर-3 सीट से प्रत्याशी हैं। 

- नितिन चुतुर्वेदी : कांग्रेस के निष्कासित नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे हैं राजनगर सीट पर सपा उम्मीदवार हैं। 

- विक्रांत भूरिया : कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं और झाबुआ सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान

मिजोरम रणक्षेत्र 

- 40 सीटों के लिए होगा मतदान 

- 209 प्रत्याशी हैं मैदान में 

- 15 महिला प्रत्याशी इनमें शामिल 

- कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट सभी सीटों पर लड़ रही 

- 39 सीटों पर भाजपा ने उतारे हैं प्रत्याशी 

इनके हाथ में किस्मत 

- 768,181 मतदाता हैं पूरे राज्य में 

- 3,93,685 इनमें से महिलाएं 

- 3,74,496 पुरुष मतदाता 

चुनाव आयोग की तैयारी 

- 1,179 मतदान केंद्र चुनाव आयोग ने वोट डालने के लिए बनाए 

-11,967 विस्थापित ब्रू जनजाति के लिए 15 विशेष मतदान केंद्र 

-  32 मदतान केंद्रों को चुनाव आयोग ने संवेदनशील घोषित किया 

- 40 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं 

- 42 राज्य पुलिस की कंपनियां अलग से तैनात होंगी 

- 179 मतदान टीम दुर्गम स्थलों पर सोमवार को ही रवाना की गई 

मैदान के महारथी 

- ललथनहावला : मौजूदा मुख्यमंत्री और तीसरी पर सरकार बनाने के लिए चैम्पई दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। 

- जोरामथंगा : 1998 से 2008 तक मुख्यमंत्री रहे और मिजो नेशनल फ्रंट के नेता एजल पूर्व-प्रथम से प्रत्याशी हैं।

- जूडी झोंगमिंल्यानी : तीन दशक के अंतराल के बाद राजनीति में दूसरी पारी भाजपा से कर रही हैं। उन्हें भाजपा ने तुईवाल से प्रत्याशी बनाया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें