जमुई: शोक संतप्त परिजनों से मिल सांसद ने बंधाया ढांढ़स
जमुई सांसद अरुण भारती ने मलयपुर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शिक्षक सोनू सिंह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं दिलाने के लिए वे प्रयास करेंगे।

बरहट से राकेश सिन्हा कि रिपोर्ट जमुई सांसद अरुण भारती मंगलवार को पिछले सप्ताह मलयपुर-जमुई मुख्य मार्ग के आंजन नदी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शिक्षक सोनू सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने उनके निजी आवास मलयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा कहा कि दुख की घड़ी में लोजपा आर परिवार आपके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता दिलाने के लिए वे स्वयं प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों से किसी भी आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क करने को कहा।
गौरतलब है कि शिक्षक सोनू सिंह जमुई में एक कोचिंग संस्थान का संचालन करते थे। घटना वाले दिन वे कोचिंग बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंजन नदी के समीप उनकी बाइक बीच सड़क पर लगी यूलिकप्टस पेड़ से जा टकराई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


