भाजपा विरोध की राजनीति छोड़ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें मुस्लिम: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
-भाजपा विरोध की राजनीति खत्म कर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील भाजपा विरोध की राजनीति छोड़ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें मुस्लिम: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

मुसलमानों को सपा और कथित सेक्युलर दलों की राजनीति समझने की नसीहत मौलाना का आरोप विरोध प्रदर्शनों में मुसलमानों ने लाठियां खाईं और जेल गए
बरेली में अपील
बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से भाजपा और उसके नेताओं के विरोध की राजनीति छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मुसलमान भाजपा के विरोध की राजनीति करते रहे, लेकिन इसका राजनीतिक फायदा समाजवादी पार्टी और कथित सेक्युलर दलों को मिला है। जबकि मुस्लिम समाज विकास के मामले में पीछे चला गया।
विरोध की राजनीति का प्रभाव
मौलाना ने कहा कि आजकल मुसलमान जहां बैठते हैं, वहां योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकारात्मक चर्चा शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से अब तक भाजपा के विरोध की राजनीति की गई,लेकिन अब नजरिया बदलने की जरूरत है। विरोध की राजनीति ने मुस्लिम समाज के विकास को प्रभावित किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित सेक्युलर पार्टियों के नेताओं ने भोले-भाले मुसलमानों को भाजपा के खिलाफ उकसाया। उनका आरोप है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान लाठियां मुसलमानों ने खाईं और जेल भी गए,जबकि राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका सियासी फायदा उठाया। मौलाना ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के राजनीतिक रुख का जिक्र करते हुए सपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।


