आईटीआई और संयुक्त निदेशक कार्यालय के बीच हुआ एमओयू
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कुमाऊं मंडल कार्यालय के बीच सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसका उद्देश्य 150 घंटे की अनिवार्य ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग को प्रभावी तरीके से पूरा करना है। इस एमओयू पर आईटीआई प्रधानाचार्य और संयुक्त निदेशक ने हस्ताक्षर किए।

हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और संयुक्त निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू का उद्देश्य डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग के मानकों के तहत प्रशिक्षणार्थियों की अनिवार्य 150 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग को प्रभावी ढंग से पूरा कराना है। एमओयू पर आईटीआई प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा और संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्लेसमेंट ऑफिसर ललित मोहन आर्या समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


