टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद में वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी के निवासी बिलाल ने शिकायत की है कि उनके छोटे भाई कादिर की पत्नी के साथ बाइक का एक बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार की वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी निवासी बिलाल ने शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई कादिर पत्नी के साथ बुधवार रात दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


