ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमदर्स ऑन व्हील : चार भारतीय मां दूसरे मुल्क में ममता का महत्व बताएंगी

मदर्स ऑन व्हील : चार भारतीय मां दूसरे मुल्क में ममता का महत्व बताएंगी

देश की चार माताएं सोमवार को दुनिया के 22 देशों में ममता का महत्व बताने की यात्रा पर रवाना हुईं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘मदर्स ऑन व्हील' नाम की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली...

मदर्स ऑन व्हील : चार भारतीय मां दूसरे मुल्क में ममता का महत्व बताएंगी
नई दिल्ली, विशेष संवाददाताTue, 11 Sep 2018 06:13 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की चार माताएं सोमवार को दुनिया के 22 देशों में ममता का महत्व बताने की यात्रा पर रवाना हुईं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘मदर्स ऑन व्हील' नाम की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली से रवाना किया। यह दल 22 देशों की तकरीबन 20 हजार किलोमीटर की यात्रा 60 दिन में तय करेगा।

चार माताओं के इस दल की इस यात्रा का मकसद बच्चों में सकारात्मक मूल्य स्थापित करने में मां की भूमिका को रेखांकित करना है। यह कार से ब्रिटेन तक का सफर तय करेंगी। इस सफर में यह खुद कार चलाएंगी। 20 हजार किलोमीटर लंबे इस सफर में वह 22 देशों से होकर गुजरेंगी और यहां अपने अनुभव साझा करते हुए ममता के महत्व को बताएंगी।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट की फोटो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने फोटो ट्वीट कर बताया कि चार भारतीय माताएं कार से ब्रिटेन की यात्रा पर रवाना हुईं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन्हें रवाना किया। विदेश मंत्री ने इस दल को अपनी शुभकामनाएं दीं। 

 

बच्चों की परवरिश में मां कितनी जरूरी
चारों माताओं अपने इस सफर के दौरान जिस जिस देश में रुकेंगी वहां के लोगों को ममता के महत्व को समझाएंगी। वह बताएंगी कि किस तरह बच्चों की देखभाल की जानी चाहिए। साथ ही बच्चों की परवरिश में मां की भूमिका भी समझाएंगी। वह लोगों को बताएंगी की कैसे एक मां की दी हुई सीख और उसका स्नेह बच्चे के विकास में बेहद अहम जगह रखता है। इसका उसके व्यक्तित्व निर्माण में क्या असर होता है। 

आईआईटी, आईआईएम और एम्स पाने के लिए राज्यों में प्रतिस्पर्धा

भारत बंद : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष एकजुट नजर आया

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें