पुत्रों के आयु व आरोग्य के लिए माताएं करेंगी व्रत, जीवित्पुत्रिका आज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

पर्व एवं त्योहार सचित्र-ज्योतिषाचार्यों की फोटो -आर्द्रा सम्पूर्ण दिन और रात्रि पर्यंत और वरियान नामक

पुत्रों के आयु व आरोग्य के लिए माताएं करेंगी व्रत, जीवित्पुत्रिका आज

गोरखपुर, निज संवाददाता। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माताओं द्वारा किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस वर्ष आज यानी 03 अक्तूबर को संपन्न होगा। माताएं विधिपूर्वक व्रत एवं पूजन कर अपने पुत्रों की आयु व आरोग्य के लिए प्रार्थना करेंगी। इस दिन सूर्योदय 06:06 बजे और आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि का मान प्रातः काल 09:53 बजे के बाद आश्विन कृष्ण अष्टमी अष्टमी तिथि रहेगी। हृषिकेश पंचांग के अनुसार, इस दौरान सम्पूर्ण दिन आर्द्रा और रात्रि पर्यंत और वरियान नामक विशेष योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सायंकाल अष्टमी होने से जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए यही दिन प्रशस्त रहेगा।

व्रत का महत्व

ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि 4 अक्तूबर को अष्टमी तिथि बहुत कम केवल प्रातः काल 07:27 बजे तक ही रहेगी। ऐसे में व्रत के लिए 03 अक्तूबर का दिन ही उचित रहेगा। पं. शरद के अनुसार, जिस दिन प्रदोषकाल में अष्टमी हो उसी दिन जीवित्पुत्रिका का व्रत किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि अष्टमी के दिन मध्यान्ह में तिथि का भोग रहता है तो इसी दिन अष्टका श्राद्ध भी किया जाता है।

राजा जीमूतवाहन का संबंध

ज्योतिषाचार्य पं. जितेंद्र नाथ पाठक के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की आयु - आरोग्य लाभ के तथा सर्वांगीण कल्याण के लिए जीवत्पुत्रिका (जीऊतिया) या जीमूतवाहन के पूजा का विधान निर्दिष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अष्टमी तिथि के बाद पारण करनी चाहिए।

जीवित्पुत्रिका की कथा

ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत का संबंध राजा जीमूतवाहन से माना जाता है। महाभारत काल में इनका नाम मिलता है। वे बड़े ही प्रतापी और तेजस्वी महापुरुष थे। जीवित्पुत्रिका के बारे में कहा जाता है कि वे एक बार अपने किसी रिश्तेदार के वहां गए। वहां रात के समय एक महिला करुण विलाप कर रही थी। इस सम्बन्ध में एक और कथा है कि उस गांव से गरुण जी प्रतिदिन एक पुरुष को अपने आहार के लिए लेते थे। हर कुल और परिवार वालों के लिए दिन नियत था। जिस दिन वह महिला विलाप कर रही थी उस दिन उसके पुत्र गरुड़ जी के का नंबर था। उस महिला के क्रंदन पर स्वयं राजा जीमूतवाहन अपने शरीर को गरुड़ जी को खाने के लिए देने लगे। यह देखकर गरुड़ का हृदय परिवर्तित हो गया और उसमें इसके पहले मरे पुत्रों के ऊपर अमृत की वर्षा कर जीवित कर दिया और यह वरदान भी दिया कि जो कोई इस राजा का स्मरण और पूजन करेगा, उसके पुत्र दीर्घायु होंगे।

सरपुतिया की कीमत

250 से 450 रुपये प्रति किलो बिकी सरपुतिया

क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर सरपुतिया ढाई से साढ़े चार सौ रुपये तक खरीदी गई। बिछिया कॉलोनी में 250 रुपये से शुरू होकर करीब 300 रुपये तक सरपुतिया दुकानों पर मौजूद रहीं। वहीं, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, घोष कंपनी समेत मंडी में भी ऐसे ही दाम देखने को मिले। बिछिया की भारती ने बताया कि व्रत के लिए आवश्यक है लेकिन महंगी होने की वजह से एक पाव ही खरीदा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जीवित्पुत्रिका व्रत कब संपन्न होगा?−
जीवित्पुत्रिका व्रत इस वर्ष 03 अक्तूबर को संपन्न होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुत्रों के आयु व आरोग्य के लिए माताएं करेंगी व्रत, जीवित्पुत्रिका आज