शहरी झुग्गियों में दुरुस्त होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के लिए 8.15 करोड़ जारी, सभी संबंधित सिविल सर्जनों को आदेश जारी कर दिया गया

शहरी झुग्गियों में दुरुस्त होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो शहरी झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के संचालन एवं प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8 करोड़ 15 लाख 15 हजार 200 रुपये का जारी कर दिया गया है। यह राशि राज्य योजना के तहत जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राशि के आवंटन को लेकर सभी संबंधित सिविल सर्जनों को आदेश जारी कर दिया है।

क्लिनिक का नाम परिवर्तन

बता दें कि बीते साल जुलाई में राज्य सरकार ने अटल मुहल्ला क्लिनिक का नाम बदल कर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक कर दिया था। इन क्लिनिकों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर) और तीन प्रकार के कैंसर (ओरल, ब्रेस्ट तथा गर्भाशय) की स्क्रीनिंग की सुविधा के साथ ही ब्लड ग्लूकोज, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, प्रेग्नेंसी टेस्ट और यूरिन टेस्ट जैसी आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस राशि का उपयोग क्लीनिकों के संचालन, प्रशासनिक व्यय तथा आवश्यक चिकित्सीय आपूर्ति पर किया जाएगा।

राज्य के 16 जिलों को मिलेगा लाभ

आवंटन के तहत राज्य के 16 जिलों को राशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें बोकारो को सबसे अधिक 1.28 करोड़ रुपये, जबकि हजारीबाग को 1.03 करोड़ रुपये और पलामू को 77.32 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। अन्य जिलों में गोड्डा, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा और खूंटी शामिल हैं।

दो योजनाओं में नहीं होगा दोहराव

अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक की गतिविधियों में किसी प्रकार का दोहराव न हो। उन्होंने दोनों योजनाओं में बेहतर समन्वय स्थापित कर शहरी झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के लोगों को अधिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

प्रमुख जिलावार आवंटन

बोकारो - ₹1,28,88,000

हजारीबाग - ₹1,03,10,400

पलामू - ₹77,32,800

गिरिडीह - ₹64,44,000

कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा - ₹51,55,200 प्रत्येक

साहिबगंज - ₹47,02,720

दुमका - ₹46,39,680

पाकुड़ - ₹38,66,400

गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा एवं खूंटी - ₹25,77,600 प्रत्येक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के लिए 8 करोड़ 15 लाख 15 हजार 200 रुपये आवंटित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।