बेटे की चोरी की आदत छुड़वा दो, नहीं तो लोग मार डालेंगे

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर की एक मां ने अपने 13 साल के बेटे को चोरी की लत से परेशान होकर उसके पैरों में लोहे का कड़ा डाल दिया। ताला तोड़कर बेटा चोरी करने निकला, लेकिन पकड़ा गया और पिटाई हुई। मां ने पुलिस से मदद मांगी कि उसके बेटे की जान बचाई जाए।

बेटे की चोरी की आदत छुड़वा दो, नहीं तो लोग मार डालेंगे

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में एक बेबस मां अपने 13 साल के किशोर बेटे की चोरी की लत से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि उसने तंग आकर बेटे के पैरों में लोहे का कड़ा डाल दिया था। मां हर रात कड़े में ताला लगाकर सोती थी, ताकि उसका इकलौता बेटा घर से बाहर न जा सके। मंगलवार रात वह ताला तोड़कर भाग निकला और गांव के ही एक घर से पानी का मोटर चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने उसे रंगे हाथ पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान बच्चे को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने ले आई।

महिला ने पुलिस से गुहार लगाई, मेरे बेटे की जान बचा लीजिए। इसकी चोरी की आदत छुड़वा दीजिए, नहीं तो लोग इसे किसी दिन जान से मार डालेंगे। महिला ने बताया कि उनका घर मधुबनी फोरलेन के किनारे है। उनके पति ग्लास फिटर का काम करते हैं। दो बेटियों के बीच यह उनका इकलौता बेटा है, जिसे सुधारने के लिए उन्होंने सारे जतन कर लिए, लेकिन सब बेकार साबित हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।