दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
पलासी(ए.सं.)। मियांपुर पंचायत की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया है। पीड़िता जाहीदा प्रवीण ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया गया।

पलासी(ए.सं.)। प्रखंड के मियांपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच सनका टोल की तीन बच्ची की मां एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।
मामले की जानकारी
इस बावत पीड़िता जाहीदा प्रवीण ने ससुराल वालों के विरुद्ध पलासी थाना में नौ लोगों के विरूद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज केस में पति मो. अमजद, अवु सलाम, खुरशेदा, सकीना, अरशदी, गांव सनका टोलमियांपुर, नईम, जुलेखा, इसरती, तवारत व मोहर्रम गांव कुजरी शामिल हैं।
शादी और प्रताड़ना
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार गांव के अबु सलाम के पुत्र मो. अमजद के साथ करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के करीब तीन वर्ष में ससुराल में अच्छी से रही, जिंससे में तीन पुत्री को जन्म दिया। तीन पुत्री का जन्म लेते ही ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित करने लगा।
दहेज की मांग
वहीं दहेज स्वरूप तीन लाख नगदी रूपये व एक धेनू भैस, एक बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरा नहीं होने पर उन्हें घर से निकाल दिया। कहा कि मांग पूरा होने पर ही उन्हें रखेंगे। वे अपने पिता के घर पर रहती है। इसी बीच उनके पति दूसरी शादी बीबी अरशदी से कर लिया।
दुर्व्यवहार और कार्रवाई
पति द्वारा दूसरी शादी करने की सूचना पर बीबी अरशदी के घर पूछने गयी तो उक्त लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर जेवरात आदि ले लिया। साथ ही उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच वे हल्ला की तो आसपास के लोग आकर बीच बचाव किया। वे लोग बोल रहे थे कि आग लगने का बहाना लगा देंगे। थाना को विलंब से सूचना का कारण पंचायती होने की बात कही गयी। पलासी थानेदार मिथिलेश कुमार ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है。


