स्कूल को निकली छात्रा लापता, केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
संग्रामगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी को अमित पटेल द्वारा शादी के झांसे में फंसाकर बंधक बना लिया गया। 21 अगस्त को बेटी स्कूल जाने के बाद लौट नहीं आई। पुलिस ने प्रकरण में अमित पटेल सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

संग्रामगढ़। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी इलाके के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 21 अगस्त को सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी बेटी को अमित पटेल शादी झांसा देकर बहका फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने अमित पटेल निवासी कोड़री धरई सलोन रायबरेली को नामजद कर कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


