बेटे की मौत से परेशान मां ने जहर खाकर की खुदकुशी
बांदा में एक मां सददू देवी ने अपने बेटे की दुर्घटनावश मृत्यु के कारण मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दो साल पहले बेटे के सड़क हादसे में मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांदा। दो साल पहले बेटे की दुर्घटना में हुई मौत से परेशान मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी निवासी धीरज प्रताप सिंह ने बताया 55 वर्षीय चाचाी सददू देवी पत्नी रमेश सिंह ने सोमवार देापहर सल्फास की गोलिया गटक लीं। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजनों को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे धीरज प्रताप ने बताया दो साल पहले बड़ा बेटा रमेश बुलेरो से बारात में बबेरू गया था। वापस लौटते समय निवाईच के पास बुलेरो पेड़ से टकरा गई थी। जिससे रमेश की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद मां सददू देवी मानसिंक रूप से परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी कराया गया। इसी से परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।


