Meerut News: सहजन दिवस पर छात्राओं और शिक्षकों ने लिया संरक्षण का संकल्प

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: हस्तिनापुर रेंज परिसर में मंगलवार को ‘सहजन दिवस’ के अवसर पर सहजन के महत्व को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर

Meerut News: सहजन दिवस पर छात्राओं और शिक्षकों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Meerut News: हस्तिनापुर रेंज परिसर में मंगलवार को ‘सहजन दिवस’ के अवसर पर सहजन के महत्व को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए गए और इसके औषधीय, पोषण और पर्यावरणीय गुणों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि सहजन की पत्तियां, गोलियां और फूल औषधीय व पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए बल्कि कुपोषण को दूर करने में भी बेहद सहायक है। इसके साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने और उसके संरक्षण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सहजन के पौधों का अधिक से अधिक रोपण और उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने रोपे गए पौधों का पूरी निष्ठा से संरक्षण करने और समाज के अन्य लोगों को सहजन के पौधे दिए गए और इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।