ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराज्यों को केंद्र ने दिए 22 करोड़ से अधिक टीके, अगले तीन दिन में पहुंचेगी 11 लाख वैक्सीन 

राज्यों को केंद्र ने दिए 22 करोड़ से अधिक टीके, अगले तीन दिन में पहुंचेगी 11 लाख वैक्सीन 

केंद्र ने देश के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 22 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वैक्सीन मुफ्त और...

राज्यों को केंद्र ने दिए 22 करोड़ से अधिक टीके, अगले तीन दिन में पहुंचेगी 11 लाख वैक्सीन 
एजेंसी,नई दिल्लीThu, 27 May 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र ने देश के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 22 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वैक्सीन मुफ्त और सीधे खरीद की कैटेगरी में उपलब्ध कराया गया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 1.84 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके अलावा 11 लाख वैक्सीन राज्यों को अगले तीन दिन में मिल जायेंगे। बता दें कि भारत में इस समय कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है।

फाइजर नें भारत सरकार से मांगी मंजूरी

इधर, अमेरिकी कंपनी फाइजर ने भारत सरकार से अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए मंजूरी मांगते हुए कहा है कि इसकी वैक्सीन 12 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए सुरक्षित और बेहद प्रभावी है। कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में फैले वेरिएंट पर भी यह बेहद प्रभावी है। कंपनी ने यह भी बताया है कि टीके को 2-8 डिग्री तापमान पर एक महीने तक स्टोर किया जा सकता है।

फाइजर ने कहा है कि भारत में फैले एसएआरएस-सीओवी-2 वेरियंट के खिलाफ और भारतीय लोगों पर उसका टीका काफी प्रभावी दिखा है। इस टीके को एक माह के लिए दो से आठ डिग्री तापमान में रखा जा सकता है। फाइजर जुलाई से अक्टूबर 2021 के बीच भारत को फाइजर वैक्सीन की पांच करोड़ खुराक देने के लिए तैयार है। लेकिन उसके लिए उसने नुकसान होने पर हर्जाना समेत कुछ अन्य छूट मांगी है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें